BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:15 AM
  • 33°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2024, 11:24 PM IST
उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

जयपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को सबसे खराब स्तर पर भाजपा ने पहुंचा दिया है। भाजपा को पता था कि वो उपचुनाव हार रहे हैं। इसीलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी। कमिश्नर दूसरे प्रदेश से इसलिए लाए गए कि उत्तर प्रदेश में लूट मचाई जाए। उत्तर प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी राजस्थान के हैं, जो यहां से कमाई कर लूट का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के बारे में सबको पता है और समय आने पर सबका हिसाब होगा।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है। उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया। सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा धर्म के रास्ते पर नहीं चलती है, धर्म का रास्ता न्याय का रास्ता है। भारतीय जनता पार्टी ने वोट की लूट की। ये लोग हर चुनाव में कुछ ना कुछ लूट तंत्र अपनाते हैं। सरकार अग्निवीर व्यवस्था खत्म नहीं कर पाई, देश और प्रदेश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है, महंगाई बड़े पैमाने पर है। जनता इन मुद्दों को लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *