BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 05:16 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  2. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  3. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  4. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  5. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  6. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  7. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  8. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  9. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  10. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  11. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  12. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  13. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  14. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच
  15. एनडीएमसी की बैठक रही सार्थक, कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा : प्रवेश वर्मा

‘एक्स’ के खिलाफ साइबर हमला, एलन मस्क ने दी जानकारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 9:36 AM IST
‘एक्स’ के खिलाफ साइबर हमला, एलन मस्क ने दी जानकारी
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। ‘एक्स’ यूजर को सोमवार को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, वह भी सामने आई है। बताया गया है कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ था। जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। इस बात की जानकारी ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ‘एक्स’ पर पोस्ट कर द‍िया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है। एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली।

एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, “क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए।

एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया।

बता दें कि अब एक्स सोशल मीडिया हैंडल पहले की तरह ही सर्चिंग कर रहा है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही हैं। हालांकि, एक्स के डाउन के बाद अभी भी सोशल मीडिया यूजर पूछते हुए नजर आ रहे हैं क्या एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं। क्या सब कुछ ठीक हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *