BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 07:45 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  2. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  3. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  4. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  5. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  6. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  7. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  8. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  9. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  10. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  11. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  12. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  14. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  15. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के आसार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 9:41 PM IST
एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के आसार
Read Time:3 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार रात को तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट न होने के कारण रात भर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए एनसीआर में करीब 4 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यानी 30 मई से 4 जून तक एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 मई को आईएमडी ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि 31 मई और 1 जून को ‘नो वार्निंग’ रही, लेकिन मौसम में अस्थिरता बने रहने की संभावना है।

1 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं 3 जून को भी मध्यम बारिश के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। 4 जून को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ह्यूमिडिटी अधिक रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि मानसून के आगमन में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले की यह प्री-मानसूनी गतिविधियां लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे सकती हैं। अगले 3 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जून को गरज के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

ऐसे ही 3 जून को मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है। 4 जून को भी गरज या बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से खुले में न निकलें, विशेषकर तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी के दौरान।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *