BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 02:29 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच टीम ने लंदन में अंबेडकर म्यूजियम का किया दौरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 12:33 PM IST
‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच टीम ने लंदन में अंबेडकर म्यूजियम का किया दौरा
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

लंदन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में लंदन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अंबेडकर संग्रहालय का दौरा किया। सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है।

प्रतिनिधिमंडल ने लंदन स्थित अंबेडकर संग्रहालय का दौरा किया और बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबा साहेब के नेतृत्व और दूरदर्शिता का स्मरण करते हुए सांसदों के दल ने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित और निर्देशित आतंकवाद का सबसे जघन्य उदाहरण 26 नवंबर 2008 को मुंबई में शुरू हुआ। यह वह दिन था जब हमने 1949 में बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार संविधान को अपनाया था।

सांसदों ने सभी प्रकार के आतंकवाद का सामना करने और उसे पराजित करने के भारतीय लोकतंत्र के संकल्प पर जोर दिया।

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा आतंकवाद को हराने के लिए भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को व्यक्त करने के लिए साझेदार देशों तक पहुंचने के प्रयासों का हिस्सा है।

ब्रिटेन की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल का हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयले, इंडो-पैसिफिक के लिए विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) मंत्री, एमपी कैथरीन वेस्ट, ब्रितानी संसद के दोनों सदनों के सदस्यों और मीडिया, थिंक-टैंक और भारतीय प्रवासियों के प्रमुख प्रतिनिधियों से मिलने का कार्यक्रम है।

लंदन स्थित भारतीय दूतावास ने इससे पहले एक्स पर लिखा था, “पूर्व मंत्रियों, संसद सदस्यों और एक पूर्व राजदूत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं, आज देर शाम लंदन पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल 31 मई से 3 जून 2025 तक ब्रिटेन की यात्रा पर है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद को हराने के लिए भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को व्यक्त करना है।”

फ्रांस, इटली और डेनमार्क की यात्रा के समापन के बाद, नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लंदन पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में रविशंकर प्रसाद (भाजपा), दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (भाजपा), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (भाजपा), एम. थंबीदुरई (एआईएडीएमके), पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर और पूर्व राजदूत पंकज सरन शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *