BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 12:10 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 12:18 AM IST
‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की है। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत तेज हो गई है। महायुति सरकार ने आजमी के बयान का विरोध जताया है।

दरअसल, अबू आजमी ने मीडिया से कहा है कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है। वह इससे पहले साल 2023 में भी वह औरंगजेब की तारीफ कर चुके हैं।

दारुल उलूम (इस्लामिक इंस्टीट्यूशन) में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि दारुल उलूम द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। इससे बच्चे अनुशासित होंगे और अनुचित सामग्री के संपर्क में नहीं आएंगे। जैसे कि अभद्र चित्र, फिल्में, नृत्य, या संगीत।

मथुरा में होली के दौरान मुसलमानों पर पाबंदी की मांग पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि होली के दौरान मुसलमान रंग बनाने का काम करता है और वर्षों से रंग-पिचकारी बेचने का काम करता रहा है। ह‍िंदू-भाइयों की शादी में मुसलमान कारीगरों द्वारा सुहाग की सामग्री बनाई जाती है। मैं समझता हूं कि साल 2014 के बाद से मुसलमानों को हिंदुओं से अलग करने के लिए रोजाना नई स्कीम निकाली जा रही है। यह हिंदुओं-मुस्लिमों के भाईचारे के लिए ठीक नहीं है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित एक हिंदुत्ववादी संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होली उत्सव के दौरान मुस्लिमों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि मुस्लिमों को इस त्योहार से दूर रखा जाना चाहिए। संगठन (धर्म रक्षा संघ) का कहना है कि होली सनातन के लिए प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। उन्होंने रंग बेचने या उत्सव में मुसलमानों के शामिल होने का भी विरोध किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *