BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 04:30 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:46 AM IST
कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है। आज भी वह इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। यह कांग्रेस ही है, जिसने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग तक को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ राहुल गांधी संविधान की ‘लाल किताब’ लेकर पूरे देश में घूमते हैं और ओबीसी समुदाय के प्रति आंसू बहाते हैं, लेकिन उनके नेतृत्व वाली पार्टी का यह निर्णय न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है, बल्कि ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर एक खुला हमला भी है।

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओबीसी कोटे से चार प्रतिशत आरक्षण काटकर ‘कैटेगरी-II बी’ के तहत मुस्लिम ठेकेदारों को दिया है। यह निर्णय सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि क्या कांग्रेस का यही तथाकथित “सामाजिक न्याय” है, जिसमें बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकारों को छीनकर तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है?

मरांडी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए राज्य में जातीय सर्वेक्षण कराने की सरकार की घोषणा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करना चाहती है तो उसे किसने रोका है? वह जातीय जनगणना का एक मॉडल तो सामने लाए।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ओबीसी का ट्रिपल टेस्ट सर्वे कराने के नाम पर दो वर्षों से राज्य के नगर निकायों का चुनाव रोक रखा है। ऐसे में इस सरकार से भला क्या उम्मीद की जा सकती है?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *