BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 01:16 PM
  • 40.43°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  2. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  3. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  4. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  5. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  6. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  7. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  8. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  9. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  10. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  11. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  12. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  13. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  15. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 10:38 PM IST
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
Read Time:4 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और राजनीति से लेकर खेल जगत तक कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को ‘मोटा खिलाड़ी’ कह दिया। उन्होंने लिखा, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वे भारत के सबसे कमजोर कप्तान हैं।”

उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई और इसे रोहित शर्मा का मजाक उड़ाने वाला बयान माना गया। हर तरफ से इसकी कड़ी निंदा हुई।

जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा- “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे अब राहुल गांधी को क्रिकेट खिलाना चाहते हैं, जब वे राजनीति में असफल हो चुके हैं?”

भंडारी ने यह भी कहा कि यह हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक का अपमान है, जो अपनी टीम के साथ हर हाल में खड़ा रहता है।

तेज होती आलोचना के बाद शामा मोहम्मद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए, लेकिन कांग्रेस इस विवाद में अलग-थलग पड़ती दिख रही है।

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

“मैं क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि रोहित शर्मा, चाहे वजन कम हो या ज्यादा, उन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत और समर्पण ही मायने रखते हैं। जीतकर आओ, चैंपियन!”

इस मामले पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस प्रवक्ता का यह बहुत शर्मसार बयान है, उन्होंने हमारी टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ अपशब्द बोले हैं। हमारी टीम देश और दुनिया के सबसे अच्छी टीमों में एक है। इससे कांग्रेस की गंदी सोच पता चलती है। कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। उनको लगता है कि राहुल गांधी को भारतीय टीम का कप्तान होना चाहिए। उनको लगता है कि राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होने चाहिए। उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। मैं कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।”

दिल्ली विधानसभा के सदस्य और भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “पहले तो किसी के वजन के बारे मैं ऐसी बात बोलना गलत बात हैं और रोहित शर्मा ने देश का नाम रोशन किया हैं तो उस खिलाड़ी के बारे मैं ऐसी बात करना शर्मनाक बात हैं उनको अपने शब्द वापस लेनी चाहिए।”

गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2023 से भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप और दो एशिया कप जीते हैं। आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *