BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 07:00 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है: चंद्रशेखर बावनकुले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 10:23 AM IST
कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है: चंद्रशेखर बावनकुले
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है।

महाराष्ट्र में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले आरोपों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने 12 जून को मशाल यात्रा निकालने का फैसला किया है। इस पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ” राहुल गांधी एक बार फिर वे जनता के बीच झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब समझ गई है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों का उद्देश्य केवल चुनाव के दौरान वोट हासिल करने के लिए गुमराह करना है। हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को उत्तर दे दिया है। मेरा मानना है कि यह जवाब पर्याप्त है।”

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता विकास के साथ है। विकसित भारत का संकल्प पीएम मोदी और महाराष्ट्र के विकास का संकल्प देवेंद्र फडणवीस ने लिया है। लोग विकसित भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। भाजपा का विकास का एजेंडा रहा है और लोग इसीलिए भाजपा को वोट करते हैं। इसलिए, देश की जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है। महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस का झूठ लोकसभा चुनाव के दौरान समझ चुकी थी और इसका जवाब विधानसभा चुनाव के दौरान दे दिया।

बावनकुले ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य दलों ने लोगों को गुमराह किया। लोगों को यह बताया गया कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। लोग कांग्रेस की बातों में आए और लोकसभा चुनाव में वोट दिया। लेकिन, बहुत जल्द महाराष्ट्र की जनता को याद आया कि गलती हुई। लोगों ने अपनी गलती सुधारी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी ने जो झूठ बोला था, लोगों ने झूठ का बदला लिया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *