BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:43 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल और नसीर हुसैन बने महासचिव, बिहार का प्रभारी बदला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 12:51 AM IST
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल और नसीर हुसैन बने महासचिव, बिहार का प्रभारी बदला
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए महासचिवों और कई राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। साथ ही कई दिग्गज नेताओं को उनके पदों से हटाया भी गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को महासचिव नियुक्त किया गया है। बघेल को पंजाब और नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभार भी दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा चुनावी राज्य बिहार समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मोहन प्रकाश की जगह कृष्णा अल्लावरु को बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

दिग्गज नेता राजीव शुक्ला की जगह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बी.के. हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, गिरीश चोदनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, के. राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना और सप्तगिरि शंकर उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है।

दीपक बबेरिया, मोहन प्रकाश, भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, देवेंद्र यादव और अजय कुमार की छुट्टी हो गई है। इन नेताओं से राज्यों के प्रभार वापस ले लिए गए हैं।

देवेंद्र यादव पंजाब, अजय कुमार ओडिशा, दीपक बाबरिया हरियाणा, भरत सिंह सोलंकी जम्मू-कश्मीर के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इससे पहले गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *