BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 04:04 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

केदारनाथ मंदिर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा अर्चना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:12 PM IST
केदारनाथ मंदिर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा अर्चना
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

केदारनाथ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

सीएम गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा था, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, कार्यशैली और विजन से हर बार प्रेरणा मिलती है। उनकी कई नीतियां जनकल्याण का सशक्त उदाहरण हैं, जिन्हें हम दिल्ली में भी अपनाने की दिशा में कार्य करेंगे और दिल्ली को संवारेंगे। उत्तराखंड निस्संदेह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक मॉडल है। ऐसे व्यवहारिक, दूरदर्शी और जनसेवा को समर्पित नेतृत्व से संवाद करना हमेशा सीखने का अवसर होता है।”

इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आज हरिद्वार की पुण्य भूमि पर उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पूज्य साध्वी ऋतम्भरा द्वारा स्थापित ‘वात्सल्य गंगा आश्रय’ के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महान मूल्यों को साकार करता यह आश्रय उन जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहानुभूति का प्रतीक बनेगा, जिन्हें समाज की सबसे अधिक संवेदनशील सहयोग की आवश्यकता होती है।”

उन्होंने कहा था, “यह पहल हम सभी को अपने सामाजिक दायित्वों को और भी गहराई, गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर हरिहर आश्रम में परम श्रद्धेय आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भेंट कर उनका सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करना एक दिव्य और आत्मिक अनुभव रहा। उनका आशीर्वाद मेरी जनसेवा की यात्रा को नई ऊर्जा और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता है। आज का अनुभव यह सिखाता है कि सच्ची सेवा वहीं है, जहां जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लौटे और समाज के प्रति हमारा संकल्प और भी दृढ़ हो।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *