BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:19 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

कौन हैं एरिका हूबर जिनके मन में बसता है आयुर्वेद, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2024, 7:04 PM IST
कौन हैं एरिका हूबर जिनके मन में बसता है आयुर्वेद, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। हर बार की तरह पीएम ने देश की परम्परा और अनूठे प्रयोगों के बारे में देशवासियों को बताया। उन्होंने पराग्वे की एरिका हूबर का भी जिक्र किया। इंजीनियरिंग की छात्रा जिसके दिल में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति बसती है।

एरिका अमेरिका के कैलिफोर्निया कॉलेज ऑफ आयुर्वेद में हेल्थ काउंसलर हैं। वह इसी कॉलेज में छात्रों को आयुर्वेद के बारे में पढ़ाती हैं।

इस आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना 1995 में डॉ मार्क हेल्पर्न ने की थी। कॉलेज की आधिकारिक साइट में आयुर्वेद को लेकर समर्पण का भाव साफ दिखता है। भारतीय चिकित्सा पद्धति को मार्गदर्शक के तौर पर बताया गया है।

एरिका समय-समय पर अन्य जगहों पर भी आयुर्वेद की कंसल्टेशन और आयुर्वेद से जुड़े कोर्सेज के बारे में जानकारी दी जाती रहती हैं।

उन्होंने 30 जुलाई 2024 को पराग्वे स्थित भारतीय दूतावास में निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श सत्र शुरू किया था। इसके बाद वह नियमित रूप से अपने सत्र आयोजित कर रही हैं। यह जानकारी पराग्वे स्थित भारतीय दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट में दी थी।

उनके इन कार्यक्रमों के लिए भारतीय दूतावास सार्वजनिक सूचना जारी करता है। इच्छुक लोगों से इस फ्री कंसल्टेशन के लिए फार्म भरवाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 117 वें एपिसोड में रविवार को कहा कि दक्षिण अमेरिका का एक देश है पराग्वे। वहां रहने वाले भारतीयों की संख्या 1 हजार से ज्यादा नहीं होगी। पराग्वे में एक अद्भुत प्रयास हो रहा है। वहां भारतीय दूतावास में एरिका हूबर फ्री आयुर्वेद कंसल्टेशन देती हैं। आयुर्वेद की सलाह लेने के लिए भी आज उनके पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। एरिका हूबर ने भले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो लेकिन उनका मन आयुर्वेद में ही बसता है। उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े कोर्सेज किए थे और समय के साथ वे इसमें पारंगत होती चली गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *