BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:30 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

गुजरात : सुनीता विलियम्स की वापसी पर परिवार और गांव वाले खुश, सभी बेसब्री से कर रहे इंतजार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 11:07 PM IST
गुजरात : सुनीता विलियम्स की वापसी पर परिवार और गांव वाले खुश, सभी बेसब्री से कर रहे इंतजार
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

अहमदाबाद। नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मंगलवार को धरती पर वापस आएंगी। इस खबर के बाद सुनीता के परिवार और उनके गांव वालों में खुशी का माहौल है। सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के वापसी की खबर पर उनके र‍िश्‍ते में बड़े भाई दीपक रावल ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, “सुनीता विलियम्स के वापसी की खबर सुनकर परिवार में सभी खुश हैं। हमें लगता था कि पिछले नौ महीने से वह लड़की परेशान थी, लेकिन वो बहुत हिम्मत वाली है। पूरे परिवार के लोग उसके लिए बहुत चिंतित थे।”

बचपन की बातों को याद करते हुए उन्होंने बताया, “सारी जिंदगी हम और उनके पिताजी साथ में रहे हैं। अमेरिका जाने के बाद वे लोग जब-जब भारत आए, हमारे घर पर रुके। बचपन से ही सुनिता निडर थी। हमें एक बात याद है कि जब बचपन में उसे ऊंट पर बिठाया गया, तो वह ऊंट के ऊपर से उतर ही नहीं रही थी, किसी तरह उसे उतारा गया।”

एक अन्य किस्से को याद करते हुए उन्होंने बताया, “सुनीता जब लश्कर के अंदर सर्विस कर रही थी, तो उस समय कुछ दिन के लिए भारत आई थी। वो हमारे साथ घूमने उदयपुर गई और रात में वो होटल से बाहर निकल गई। मैं बहुत परेशान हुआ। जब वो बाद में घूमते हुए आई, तो मैंने उससे नए शहर में बाहर जाने को लेकर सवाल किया। तो उसने बताया, मैं लश्कर में काम करती हूं और किसी चीज से घबराती नहीं हूं। आप पुरुष लोग बाहर जा सकते हैं, लेकिन कोई महिला नहीं जा सकती? उसने उस समय मैसेज दिया था कि हम लेडिज आगे जाएंगे और दुनिया को बताएंगे।”

उन्होंने बताया, “सुनिता पर आज हमें बहुत गर्व महसूस होता है। हमें लगता है कि ऐसी बहन हमें मिली है, उस पर हमें और पूरे गांव को गौरव है। उन्हें भारत और अपने गांव से बहुत लगाव है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *