BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:40 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

गौरव भाटिया का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- ‘कोई भी वीआईपी नहीं, भू-माफिया बनोगे तो कानून का फंदा तुम तक जरूर पहुंचेगा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अप्रैल 2025, 10:06 PM IST
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- ‘कोई भी वीआईपी नहीं, भू-माफिया बनोगे तो कानून का फंदा तुम तक जरूर पहुंचेगा’
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। गौरव भाटिया ने कहा कि कुछ लोगों को गुमान था कि वे भारत के कानून से ऊपर हैं क्योंकि उनके पास झूठा गांधी सरनेम है।

गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक ईमानदार सरकार की ताकत क्या होती है, यह भारत में अब जनता को पता चल रहा है। भ्रष्टाचार को समाप्त कर देंगे, भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे, किसानों से हड़पी गई जमीन को वापस लेकर किसानों को देंगे। जनता की गाढ़ी कमाई अगर नकली गांधी परिवार ने अपनी तिजोरी में डाली है, तो उसकी एक-एक पाई वसूली जाएगी। यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को गुमान था कि वे भारत के कानून से ऊपर हैं क्योंकि उनके पास झूठा गांधी सरनेम है। कोई भी वीआईपी नहीं है। यदि भ्रष्टाचार करोगे तो जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी। अगर भूमाफिया बनोगे, तो कानून का फंदा तुम तक जरूर पहुंचेगा।

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन ईडी की पूछताछ पर गौरव भाटिया ने कहा कि भू-माफिया रॉबर्ट वाड्रा से आज एक सामान्य नागरिक की तरह कठिन सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनका उन्हें जवाब देना पड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा ईडी को देखकर थर्र-थर्र कांपे हैं। वे देखकर कह रहे हैं कि ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया, मोदी जी धूप और सोनिया घना साया’।

बता दें कि भूमि सौदे मामले में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जितने दिन भी बुलाएं, हम जाएंगे। सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। इन सभी सवालों के जवाब पहले ही दिए जा चुके हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *