BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ग्रामीण विकास की रीढ़ है कृषि, गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ाना जरूरी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 6:06 PM IST
ग्रामीण विकास की रीढ़ है कृषि, गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ाना जरूरी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कृषि ग्रामीण विकास पर बात की। उन्होंने कृषि के विकास पर जोर दिया और गांव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने की बात कही।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “कृषि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। जब तक कृषि का विकास नहीं होगा, ग्रामीण परिदृश्य को नहीं बदला जा सकता और जब तक ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदलेगा, हम विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए, हमारी आय में आठ गुना वृद्धि होनी चाहिए। यह एक कठिन चुनौती है। इस चुनौती का समाधान तभी हो सकता है, जब गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। गांव की अर्थव्यवस्था तभी बढ़ सकती है, जब किसान और उनका परिवार मार्केटिंग, मूल्य संवर्धन और आत्मनिर्भर बनने के लिए क्लस्टर बनाने में शामिल हों।”

जगदीप धनखड़ ने कहा, “कोई भी व्यक्ति जो ग्रामीण भारत और किसानों के कल्याण को अपने दिल के करीब रखता है। चाहे वह कॉर्पोरेट क्षेत्र से हो, श‍िक्षा के क्षेत्र से हो या किसी अन्य क्षेत्र से, उसे इस तरह के ट्रस्ट को पोषित करने के लिए आगे आना चाहिए। चौधरी चरण सिंह जैसा नेता दुर्लभ है और लंबे समय तक हमें फिर से उनकी तरह का नेता नहीं मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “इन पुरस्कारों को समय के साथ संरचित किया जाना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे आत्मनिर्भर हों। इसके अतिरिक्त, उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत किया जाना चाहिए।”

उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा, “चौधरी चरण सिंह ने पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी, ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को समाहित किया और अपने विचारों को व्यक्त करने में वे हमेशा निडर रहे। वह राजनेता, दूरदर्शिता और समावेशी विकास के लिए जाने जाते हैं। उनके पास भारत के लिए एक ऐसा दृष्टिकोण था, जो हमारी सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप था। जब लोग इस व्यक्ति के महान योगदान का समुच‍ित आकलन नहीं करते हैं, तो दुख होता है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *