BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:48 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

चाईबासा : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में महिला सहित दो नक्सली ढेर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:01 PM IST
चाईबासा : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में महिला सहित दो नक्सली ढेर
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के कुछ हथियार और सामान बरामद किए गए हैं।

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं की है, लेकिन इनमें से एक भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का जोनल कमांडर संजय गंझू बताया जा रहा है।

बताया गया कि एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में कैंप कर रखा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।

सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से दो नक्सलियों की मौत हो गई। बाकी नक्सली घने जंगलों में भागने में सफल रहे।

ठीक आठ दिन पहले 22 जनवरी को बोकारो जिले के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान शांति और मनोज बास्के के रूप में हुई थी। शांति गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धावाटांड गांव की रहने वाली थी।

सीपीआई माओवादी नक्सली संगठन में शांति का ओहदा एरिया कमांडर का था। इस मुठभेड़ में मारा गया दूसरा नक्सली मनोज भी इसी जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र का निवासी था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *