BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 04:38 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

चुनावी हार से परेशान राहुल गांधी सीईसी की नियुक्ति पर उठा रहे सवाल : हितेश जैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:03 PM IST
चुनावी हार से परेशान राहुल गांधी सीईसी की नियुक्ति पर उठा रहे सवाल : हितेश जैन
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। भाजपा नेता हितेश जैन ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति को लेकर उठाए गए सवालों पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता चुनावों में लगातार हार के बाद परेशान हैं। उन्हें अब संविधान, चुनाव आयोग की नियुक्ति और ईवीएम से भी समस्या होने लगी है। जैन ने कहा कि जब आपके पास कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं होता, कोई सकारात्मक विचारधारा नहीं होती, तो आप इस तरह की बयानबाजी करते हैं।

हितेश जैन ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हमेशा सरकार द्वारा की जाती रही है। कांग्रेस सरकार ने इस मामले में कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाए। 2023 में सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और एक समिति का गठन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने संसद को इस प्रक्रिया में दखल देने का अधिकार दिया और सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से हो।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हमेशा पार्टी के एजेंडे के अनुसार की जाती थी और इसका उदाहरण नवीन चावला की नियुक्ति था, जिन्हें कांग्रेस के करीबी माना जाता था। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को अब इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए, बजाय इसके कि वह इसे सवालों के घेरे में लाकर केवल राजनीति करें। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं द्वारा उठाए गए ‘पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन’ (पीआईएल) के मामले पर भी सवाल उठाया।

जैन ने कहा कि इस पीआईएल को पेश करने वाले व्यक्ति प्रशांत भूषण के पास अपना व्यक्तिगत एजेंडा है और उनका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध को बढ़ावा देना है। यह पूरी प्रक्रिया केवल कांग्रेस और विपक्ष के लिए सत्ता में आने का एक रास्ता बनाने की कोशिश है, और सुप्रीम कोर्ट को इस तरह के एजेंडा-आधारित याचिकाओं को खारिज कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों पर दबाव डालने के लिए एक ग्रुप सक्रिय है, जो सार्वजनिक मंचों पर जाकर न्यायपालिका की आलोचना करता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी इस तरह की याचिकाओं के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *