BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:20 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  2. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  3. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  4. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  5. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  6. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  7. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  8. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  9. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  10. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  11. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  12. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  13. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  14. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  15. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

चुनाव नतीजों में साफ नजर आ रहा है पीएम मोदी का जादू : अजय आलोक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 3:44 PM IST
चुनाव नतीजों में साफ नजर आ रहा है पीएम मोदी का जादू : अजय आलोक
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना में महाराष्ट्र में एनडीए और झारखंड में इंडी गठबंधन का पलड़ा भारी है।

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन राज्य की 288 सीटों में से 224 पर बढ़त बनाए है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है। इसके उलट झारखंड में इंडी गठबंधन राज्य की 81 सीटों में से 51 पर बढ़त बनाए है जबकि एनडीए को सिर्फ 29 सीटों पर बढ़त है।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों पर भी मतगणना हो रही है।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “केवल तर्कों से काम नहीं चलता, जादू भी जरूरी होता है। हमारे प्रधानमंत्री जब मैदान में आते हैं, तो तर्क के साथ जादू भी जोड़ देते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी का जादू साफ नजर आ रहा है। वायनाड में भी चुनाव हो रहे हैं, और वहां ‘भाईजान’ का मुद्दा है। प्रियंका गांधी वायनाड चुनाव में इसलिए गईं क्योंकि उन्हें ‘भाईजान’ की जरूरत थी। हमें विश्वास है कि हम वहां अच्छा करेंगे। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह अजीब बात है कि जब प्रियंका गांधी वायनाड जा रही हैं तो उन्हें तुष्टिकरण नहीं माना जाता, लेकिन जब हम कहते हैं कि हम एकजुट रहेंगे, तो हमें तुष्टिकरण का आरोप झेलना पड़ता है। यह स्थिति सच है। चुनाव अब खत्म हो चुका है, लेकिन जो कटेंगे वही बंटेंगे। अगर हम एकजुट हैं तो हम सुरक्षित हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *