BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 10:04 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

तेज प्रताप के ‘जयचंद’ वाले बयान पर तेजस्वी की दो टूक, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का निर्णय सर्वोपरि

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जून 2025, 12:22 AM IST
तेज प्रताप के ‘जयचंद’ वाले बयान पर तेजस्वी की दो टूक, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का निर्णय सर्वोपरि
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राष्ट्रीय जनता दल से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव के ‘पार्टी के अंदर और बाहर जयचंद’ वाले बयान पर सोमवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने निर्णय ले लिया है, और उनका निर्णय सर्वोपरि है।

बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसला ले लिया है। वह सबसे अनुभवी हैं। बिहार की भलाई किसमें है, पार्टी की भलाई किसमें होगी, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बेहतर कोई नहीं जानता और न ही निर्णय ले सकता है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की विधि-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या को लेकर कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ पूरी तरह फेल हो चुकी है, चाहे कानून-व्यवस्था की बात हो या अस्पतालों की स्थिति, मुख्यमंत्री ने कभी इस पर चर्चा नहीं की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इन मामलों पर बिहार के मुख्यमंत्री ने शोक तक नहीं जताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को पता नहीं इन घटनाओं की जानकारी है भी या नहीं।

उन्होंने कहा कि पीड़िता या पीड़ित परिवार से मिलने का किसी के पास कोई समय नहीं है। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था का क्रिमिनल डिसॉर्डर हो चुका है, कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूरे बिहार में प्रशासनिक अराजकता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह केवल अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं। इस सरकार से बिहार के लोग अब ऊब चुके हैं। अब वे बदलाव चाहते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *