BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:15 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण का विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में हो सकता है पेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2022, 5:50 PM IST
दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण का विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में हो सकता है पेश
Read Time:3 Minute, 37 Second

नई दिल्ली, 25 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाला विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश हो सकता है। लोकसभा की संशोधित कार्यसूची के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल-2022 पेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बिल पर मुहर लगाई गई थी।

इस बिल के जरिए दिल्ली नगर निगम एक्ट-1957 में संशोधन कर दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय कर एक नगर निगम बना दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार अगले सप्ताह इस बिल पर लोक सभा में चर्चा कर इसे पारित करवा सकती है। लोकसभा से पारित होने के बाद इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

बता दें कि 2012 में नगर निगम के चुनाव से पहले 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में दिल्ली नगर निगम का विभाजन कर इसे तीन हिस्सों में बांट दिया गया था। दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल- 2022 के संसद के दोनों सदनों से पारित होने, राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने और लागू होने के बाद दिल्ली में 10 वर्ष पहले की तरह एक ही नगर निगम और एक ही मेयर का प्रावधान हो जाएगा।

सूत्रों की माने तो दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल- 2022 के मुताबिक, विलय के बाद बनने वाले एकमात्र नगर निगम में सदस्यों की संख्या 250 से ज्यादा नहीं होगी। वर्तमान में तीनों नगर निगमों की कुल सदस्य संख्या 272 है। तीनों नगर निगमों के पुनर्गठन के बाद पहली बैठक होने तक इसके कामकाज की निगरानी के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति भी की जा सकती है।

बिल में एकीकरण के पक्ष में यह तर्क दिया गया है कि 2011 में किया गया नगर निगम का तीन हिस्सों में विभाजन न्यायसंगत और तर्कसंगत नहीं, बल्कि कई मामलों में असमान था। इसकी वजह से नगर निगम की आर्थिक हालत खराब होती चली गई और दिल्ली में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गईं।

बिल में कहा गया है कि नागरिक सेवाओं के बेहतर होने का तर्क देते हुए नगर निगम का विभाजन किया था, लेकिन इसका नतीजा ठीक उल्टा आया। आर्थिक हालत खस्ता होने की वजह से वेतन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाओं में देरी होने लगी, जिसकी वजह से कर्मचारियों को लगातार हड़ताल करना पड़ा और इसका सीधा असर सफाई और स्वच्छता पर पड़ा। इसकी वजह से दिल्ली में गंभीर स्थिति पैदा हो गई। इसलिए इन तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर एक निगम बनाना बहुत जरूरी हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *