BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:30 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली : मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट चुने गए विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:48 AM IST
दिल्ली : मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट चुने गए विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। वह मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।

सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस प्रस्ताव को सदन में रखा। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

बात दें कि इससे पहले मोहन सिंह बिष्ट अपनी विधानसभा मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग को लेकर चर्चा में आए थे। तब उन्होंने मुस्तफाबाद की जगह ‘शिवपुरी’ या ‘शिव विहार’ नाम सुझाया था।

उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था, “एक तरफ 58 फीसदी लोग हैं, दूसरी तरफ 42 फीसदी। विधानसभा का नाम 42 फीसदी वाले लोगों की पसंद का कैसे हो सकता है? यह 58 फीसदी लोगों के साथ अन्याय है। यह उन बहुसंख्यक लोगों के साथ अन्याय है। मैं इस विधानसभा का नाम बहुसंख्यकों के नाम पर करवाऊंगा। विधानसभा के गठन के बाद जैसे ही पहला सत्र चालू होगा, वैसे ही मैं यह प्रस्ताव लाऊंगा कि मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार विधानसभा रखा जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली की राजनीति में एक अनुभवी नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1998 में करावल नगर से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था और 2015 तक इस सीट पर विधायक रहे। हालांकि, 2015 में आप के टिकट पर लड़ रहे कपिल मिश्रा ने उन्हें हराया था। साल 2020 में बिष्ट ने कपिल मिश्रा को हराकर वापसी की। करावल नगर के मतदाता कपिल मिश्रा के हिंदुत्व वाली छवि की तरफ अधिक आकर्षित थे, जिसके कारण पार्टी ने बिष्ट को दूसरी सीट पर भेजने का फैसला किया। बिष्ट ने इस निर्णय को गलत बताया, लेकिन बाद में उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *