BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 10:52 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  2. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  3. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  4. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  6. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  7. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  8. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
  9. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर 6 साल के लिए निष्कासित किया, कार्यालय आदेश जारी
  10. वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना
  11. तेजप्रताप यादव का तेजस्वी के नाम संदेश, कहा- हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा
  12. लालू और तेजस्वी यादव बताएं राजद में जयचंद कौन : मनीष यादव
  13. भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा
  14. असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, अब तक 4 हजार से अधिक गिरफ्तार
  15. खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

दो साल के अंदर पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 2:32 PM IST
दो साल के अंदर पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

चित्रकूट। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दो साल के अंदर पीओके मिलेगा और वहां पर भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और कथा भी सुनाएंगे। इसके साथ ही जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने पर भी जवाब दिया।

सवाल :- मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, कैसा कामकाज लगा आपको?

जवाब :- मोदी सरकार ने 11 साल में अच्छा काम किया है, भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे से चौथे नंबर पर आ गई। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया, ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई, जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश बना। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की कमर टूट गई। पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने और एयरबेस को नष्ट किया गया। मोदी सरकार के आने के बाद हमारा देश इतना सबल हो चुका है कि कोई हमें आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

सवाल :- नरेंद्र मोदी कब तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे?

जवाब :- जब तक वो चाहेंगे।

सवाल :- यूपी के कई जिलों में ठाकुर बनाम दलित के झगड़े हो रहे हैं? इसकी क्या वजह लगती है आपको?

जवाब :- ये अच्छा नहीं है और सबको मिलकर साथ रहना चाहिए।

सवाल :- राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। उनकी कुछ कथित तस्वीरें सामने आ गई थीं, किसी लड़की से शादी की। क्या ये ठीक है?

जवाब :- ये ठीक नहीं है।

सवाल :- बिहार चुनाव को लेकर आपकी क्या भविष्यवाणी है?

जवाब :- राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार आएगी।

सवाल :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का क्या राजनीतिक भविष्य देखते हैं आप?

जवाब :- अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य बहुत अच्छा नहीं है।

सवाल :- आपने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से दक्षिणा में पीओके मांगा है? इस पर क्या कहेंगे?

जवाब :- मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है, दो साल के अंदर पीओके मिलेगा। हम पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और वहां कथा भी सुनाएंगे।

सवाल :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहे हैं। भारत के गिराए गए राफेल की जानकारी मांग रहे हैं। क्या ये सही है?

जवाब :- ये बिल्कुल सही नहीं है।

सवाल :- क्या शशि थरूर को बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए?

जवाब :- शशि थरूर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी मर्जी है कि वह बीजेपी में शामिल हो या नहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *