BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 06:05 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

नागपुर हिंसा पर भाजपा विधायक ने जताई साजिश की आशंका, सपा नेता ने सरकार पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 6:01 PM IST
नागपुर हिंसा पर भाजपा विधायक ने जताई साजिश की आशंका, सपा नेता ने सरकार पर साधा निशाना
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा ने पूरे शहर में तनाव बढ़ा दिया है। इस घटना पर सियासत गरम है। अलग-अलग दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सवाल किया कि यह सब कौन करवा रहा है? उन्होंने कहा कि भाजपा जैसा चाहती है, वैसा हो रहा है।

महाराष्ट्र के भाजपा नेता और विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि नागपुर की घटना के पीछे साजिश हो सकती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसके बारे में सदन को जानकारी देंगे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे क्या वजह है, सब सामने आ जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है। इस घटना में तीन डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बीएनटी न्यूज़ को महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा में शामिल भीड़ नारेबाजी कर रही थी। धार्मिक प्रतीक के रूप में चादर जलाने की घटना के बाद माहौल और भी गरमा गया, जिसमें लोगों को जान से मारने की धमकियां दी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने 32 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, जिनमें क्रेन, जेसीबी, दोपहिया वाहन और कारें शामिल हैं।

इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें तीन डीसीपी, एक एसीपी और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। इनमें 15 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही, शहर के 10 से ज्यादा इलाकों में हिंसा फैलने के बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नौ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शन जारी रखा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *