BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 03:52 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

नागपुर हिंसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया घटना का मंजर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 5:52 PM IST
नागपुर हिंसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया घटना का मंजर
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा ने इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें घरों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया। पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

स्थानीय निवासी प्रकाश चंद्र ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में घटना का मंजर बयां करते हुए कहा, “रात के समय गांधीगढ़ चौक से भीड़ आई और हमारी गली में घुस गई। करीब 400-500 लोग थे। उनका गुस्सा यहां रहने वाले परिवारों पर था। नारेबाजी के बीच उन्होंने पत्थर फेंके, गाड़ियां तोड़ीं और कुछ को आग लगा दी। मेरे पड़ोसी की चार पहिया गाड़ी जल गई, दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। जो लोग विरोध करने बाहर निकले, उन पर पत्थर और लाठियों से हमला हुआ। कई लोगों के सिर फट गए।”

प्रकाश ने बताया कि हमलावरों ने घरों में घुसने की कोशिश की और संपत्ति को नष्ट किया।

वहीं, गली में रहने वाले अशोक ने कहा, “यह मेरा घर है और मेरी गाड़ी तोड़ दी गई। भीड़ पेट्रोल बम लेकर आई थी। उन्होंने घरों पर पथराव किया और मेरे मंदिर में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। रात में अलग-अलग आवाजें सुनाई दे रही थीं। हम डर गए थे। कई लोगों का 50 हजार से 1 लाख तक का नुकसान हुआ। जिनकी गाड़ियां जलीं, उनका तो सब कुछ खत्म हो गया। इस इलाके में हमलावर शॉर्टकट के रास्ते गली में घुसे।”

वहीं, प्रकाश ने पुलिस की देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हमने कई बार फोन किया, लेकिन पुलिस काफी देर बाद आई। जब पुलिस पहुंची, तो उन पर भी हमला हुआ। हेलमेट पहने पुलिसवालों को पत्थर मारे गए, डंडों से पीटा गया। 30-40 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसवाले का सिर फट गया था।”

प्रकाश ने कहा, “यह रिहायशी इलाका है। हमें नहीं पता कि यह सब क्यों हुआ, लेकिन हम चाहते हैं कि ऐसा दोबारा न हो।” घटना के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिंसा में कुछ लोग घरों में जलती हुई चीजें फेंकते नजर आए। लोगों का कहना है कि सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *