BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:52 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नागपुर हिंसा हिंदू-मुस्लिम संघर्ष नहीं, बल्कि मुसलमानों द्वारा संचालित दंगा : आलोक कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:42 PM IST
नागपुर हिंसा हिंदू-मुस्लिम संघर्ष नहीं, बल्कि मुसलमानों द्वारा संचालित दंगा : आलोक कुमार
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने नागपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने यह कहा है कि मुसलमानों द्वारा की गई हिंसा पूर्व नियोजित थी और इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सारे पेट्रोल बम कहां से आए और कैसे दूसरे राज्यों से लोग घटनास्थल पर पहुंचे। नागपुर के बाहर से लोग कैसे आ गए और दूसरे राज्यों के लोग कैसे इसमें शामिल हो गए। घायलों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे। इसलिए मैं समझता हूं कि यह पूर्व नियोजित दंगा था।

आलोक कुमार ने इस हिंसा को हिंदू-मुसलमान विवाद नहीं, बल्कि मुस्लिम दंगा करार दिया और कहा कि इस दंगे में स्थानीय मुसलमानों का सहयोग था। उनका यह भी कहना था कि इस हिंसा के लिए अफवाहें फैलाई गईं। उन्‍होंने किसी धार्मिक पुस्तक का अपमान होने की बात को झूठा बताया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन इस तरह के किसी भी धार्मिक अपमान के खिलाफ हैं और हम इस प्रकार की साजिश को फैलाने की कोशिशों को नकारते हैं।

आलोक कुमार ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का मानना है कि यह दंगा पूर्व नियोजित था, तो यह साफ है कि विहिप पर आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

आलोक कुमार ने औरंगजेब की मजार के महिमामंडन को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की और उसे गलत ठहराया। उनका कहना था कि औरंगजेब ने भारतीय समाज और हिंदू धर्म के खिलाफ जो अत्याचार किए, उसे कभी भी आदर्श के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। उन्होंने औरंगजेब के खिलाफ अपने आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया और कहा कि यह आंदोलन संविधान और कानून के दायरे में रहकर चलाया जाएगा।

आलोक कुमार ने कहा कि भारतीय समाज में राम और कृष्ण के मूल्यों का महिमामंडन होना चाहिए, और औरंगजेब का महिमामंडन किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *