BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 09:03 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

नेशनल हेराल्ड को सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया : चलवाडी नारायणस्वामी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 9:55 AM IST
नेशनल हेराल्ड को सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया : चलवाडी नारायणस्वामी
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

कलबुर्गी। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य आरोपियों में हैं। कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के चलवाडी नारायणस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

चलवाडी नारायणस्वामी ने बीएनटी न्यूज़ से कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार को बनाने में देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका रही थी। गांधी परिवार ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इसे सिर्फ 15 लाख में खरीदा, जिसके पास लगभग 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार का एक बड़ा केस है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं। केस चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, उनके भाई सुरेश और कई नेताओं के नाम भी इस केस में आए हैं। सभी की जांच होनी चाहिए और कानून के मुताबिक सभी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी कर रहा है और इस मामले की सुनवाई चल रही है। मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कई बड़े और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं के नाम आए हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी नाम हैं। ईडी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ‘यंग इंडिया’ को चंदा देने का अजीब तरीका अपनाया गया था।

डी.के. शिवकुमार ने व्यक्तिगत तौर पर और अपने ट्रस्ट के माध्यम से ‘यंग इंडिया’ को क्रमशः 25 लाख और दो करोड़ रुपए का बोगस डोनेशन दिया था। दूसरी तरफ, रेवंत रेड्डी ने कथित तौर पर कई लोगों को ‘यंग इंडिया’ के पक्ष में चंदा देने का निर्देश दिया था। ‘यंग इंडिया’ कंपनी के माध्यम से नेशनल हेराल्ड अखबार का स्वामित्व कांग्रेस नेतृत्व के पास है। केस में ईडी ने राहुल गांधी को आरोपी नंबर एक और सोनिया गांधी को आरोपी नंबर दो बनाया है। यह पहला मामला है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *