BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 10:59 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  2. लालू यादव ने गरीबों को बसाया था, आज की सरकार हटाने का काम कर रही : तेजस्वी यादव
  3. तमिलनाडु के राज्यपाल के 10 व‍िधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए लंब‍ित रखने का फैसला अवैध : सुप्रीम कोर्ट
  4. पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव भाजपा में शामिल, बावनकुले ने दिलाई सदस्यता
  5. भारत-यूएई साझेदारी में दुबई की भूमिका अहम : क्राउन प्रिंस शेख हमदान से मुलाकात के बाद पीएम मोदी
  6. बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : राहुल गांधी की राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की अपील
  7. मुद्रा योजना से भारत के फाइनेंशियल सिस्टम का लोकतंत्रीकरण हुआ : पीएम मोदी
  8. गुजरात में एआईसीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन : कांग्रेस नेता बोले- पार्टी को पुनर्जीवित करना है
  9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन का ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ सम्मान
  10. डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी
  11. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर, टोरंटो में की आध्यात्मिक यात्रा
  12. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ अधिनियम को लेकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित
  13. तीन संगठनों ने हुर्रियत का साथ छोड़ा, अमित शाह बोले – यह भारत के संविधान में लोगों का विश्वास
  14. पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात, बोले- सपने हकीकत में बदल गए
  15. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत

पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 6:11 PM IST
पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार कांग्रेस में गुटबाजी और प्रदेश कार्यालय में हंगामा कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही नजारा सोमवार को भी बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर हाथ-पैर चले।

यह हंगामा तब हो रहा था, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उस समय प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में ही मौजूद थे।

दरअसल, सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचे। वह पटना के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित थे तभी कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि एक गुट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का समर्थक था। जबकि, दूसरा गुट एक पूर्व विधायक का समर्थक था।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को दिनभर गहमागहमी रही और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। बताया गया कि बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक ने पार्टी के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ बदतमीजी कर दी। इसके बाद टुन्ना के समर्थक भड़क गए और उन्होंने अखिलेश सिंह के समर्थक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।

कांग्रेस नेता जिसकी पिटाई की गई, उसने खुद को पकड़ी दयाल पंचायत समिति का सदस्य रवि रंजन बताया।

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी खोई जमीन की तलाश में जुटी है। यही कारण है कि राहुल गांधी लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी राहुल गांधी बिहार पहुंचे और बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हिस्सा लिया।

वहीं, राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि जो गरीब लोग हैं, जो कमजोर लोग हैं, ईबीसी, ओबीसी, गरीब, दलित इन सबको जोड़कर, इज्जत देकर आगे बढ़े। कांग्रेस पार्टी को जिस गति और जिस मजबूती से बिहार में काम करना चाहिए था, वह नहीं कर सकी।

उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी गलती से समझे हैं और अब हम बिना रुके पूरी शक्ति के साथ बिहार के गरीब, कमजोर, ओबीसी, ईबीसी, दलित और महादलित को लेकर हम एक साथ आगे बढ़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *