BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 12:57 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

पीओके समस्या कांग्रेस की देन है : संजय उपाध्याय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 3:37 PM IST
पीओके समस्या कांग्रेस की देन है : संजय उपाध्याय
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, चीन और देशद्रोहियों के साथ है। कांग्रेस के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।

संजय उपाध्याय ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हों या फिर कांग्रेस का कोई भी अन्य नेता, सभी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान कितने राफेल नष्ट हुए। इन बयानों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस देश के साथ नहीं है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अगर देश के प्रति जिम्मेदार होती, तो उनके नेताओं की तरफ से ऐसे बयान नहीं आते।”

संजय उपाध्याय ने कहा, “रेवंत रेड्डी से सवाल किया जाना चाहिए कि कांग्रेस परिवार के पास जब देश के प्रधानमंत्री का पद था, उस समय कश्मीर का कितना बड़ा हिस्सा पाकिस्तान और चीन को देने का पाप किया गया।”

उन्होंने कहा, “अगर देश आज पीओके की समस्या से जूझ रहा है, तो इसका जिम्मेदार गांधी परिवार ही है।”

भाजपा विधायक ने कहा, “शशि थरूर हों या फिर सलमान खुर्शीद, देश की बात आती है, तो वे पार्टी हित से ऊपर उठकर सोचते हैं। कांग्रेस को इस बात का दुख है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। इस पार्टी के हाथ में देश कभी भी सुरक्षित नहीं है।”

बता दें कि राहुल गांधी की तरह ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी केंद्र सरकार से पूछा है कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में कितने राफेल नष्ट हुए थे। इस बयान के बाद देशभर में उनकी आलोचना हो रही है।

कांग्रेस के कई सांसद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और विदेशों में आतंकवाद पर भारत के रुख को मजबूती से रख रहे हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जरूरी बता रहे हैं। वहीं, देश में पार्टी के कई सांसद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *