BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:53 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

पुंछ: नियंत्रण रेखा पर अत्याधुनिक ड्रोन आतंकवादियों की नापाक हरकतों को विफल करने में साबित हो रहे मददगार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 7:56 AM IST
पुंछ: नियंत्रण रेखा पर अत्याधुनिक ड्रोन आतंकवादियों की नापाक हरकतों को विफल करने में साबित हो रहे मददगार
Read Time:2 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी के बाद दुश्मन की नापाक हरकतों की आशंका बढ़ जाती है। दुश्मनों पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना अत्याधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दशकों से अधिक समय से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की तरफ से घुसपैठ, ड्रग्स की तस्करी और भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने जैसी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लगातार प्रयास होते रहे हैं। पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्मन और आतंकवादियों की नापाक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा पर अधिक सतर्कता बरतनी पड़ती है।

भारतीय सेना के पास मौजूद अत्याधुनिक ड्रोन अब दुश्मन और आतंकवादियों की इन नापाक हरकतों को विफल करने में मददगार साबित हो रहे हैं। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच जब भी सेना के जवान अभियान चलाते हैं या शून्य रेखा के करीब गश्त लगाते हैं, तो ये अत्याधुनिक ड्रोन उनकी सुरक्षा के लिए उड़ाए जाते हैं।

ये अत्याधुनिक ड्रोन न सिर्फ नियंत्रण रेखा के उस पार दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी देते हैं, बल्कि जवानों को सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए यह भी बताते हैं कि कहीं दुश्मन घात लगाकर तो नहीं बैठा है। एचडी कैमरों से लैस ये ड्रोन आसमान से जमीन पर मौजूद छोटी से छोटी वस्तु को रिकॉर्ड करके ड्रोन संचालक को जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे जवान सुरक्षित तरीके से अपने अभियान को अंजाम देते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *