BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:44 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 3:53 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए इसे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।”

वहीं, इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक खुला खत देशवासियों के नाम लिखा है। इसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ संविधान की अहमियत समझाने का प्रयास किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस वर्ष, हम भारतीय गणतंत्र की अंतरात्मा और आत्मा – भारत के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इसी पर अपना संदेश साझा कर रहा हूं।” इस खत में उन्होंने महानुभूतियों को याद करते हुए संविधान की ताकत को परिभाषित किया है।

बता दें, गणतंत्र दिवस के इस मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस बार के मुख्य अतिथि हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी यहां मौजूद रहेंगे।

इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। हजारों विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता आदि शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *