BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 09:50 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:59 PM IST
प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
Read Time:3 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल, 2025 के खिलाफ वकीलों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। सोमवार से शुरु हुई वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही है। इसका असर अदालती काम-काज पर पड़ा है। यहां मध्य प्रदेश में भी वकील हड़ताल कर रहे हैं।

इससे पहले प्रस्तावित बिल के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों ने गुरुवार को चक्का जाम कर अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की थी। यही नहीं रोहिणी कोर्ट के वकील संगठन ने तो अपने सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के सामने अपनी हाजिरी लगाने से भी रोक दिया है। दिल्ली के सभी जिला अदालतों के वकील संगठनों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा है कि बीते सोमवार से शुरू हुई उनकी हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जगदीप वत्स और सेक्रेटरी जनरल अतुल कुमार शर्मा ने प्रस्ताव जारी करते हुए इस बात की सूचना दी है। कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित बिल को वकीलों की एकता, अखंडता और प्रतिष्ठा के खिलाफ और कठोर प्रकृति वाला बताया है। वकीलों का कहना है कि इस बिल से सभी राज्यों की बार काउंसिल और अन्य वकील संगठनों की स्वायत्तता पर सीधे-सीधे असर पड़ेगा।

हड़ताल पर गए वकीलों व समिति ने न्यायिक अधिकारियों से साथ देने और इन दो दिनों में लगे मामलों में किसी भी तरह का प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करने का अनुरोध भी किया है।

मध्य प्रदेश में भी हुआ केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
मध्य प्रदेश की इंदौर जिला अदालत में भी अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए हैं। यहां लामबंद हुए वकीलों ने कहा कि केंद्र सरकार वकीलों को लेकर एक ऐसा अधिनियम लाने जा रही है जिसके लागू होने के कारण वकीलों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य सभी राज्यों में अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन का तेज विरोध हो रहा है। बताया जा रहा है कि अधिनियम लागू करने का फिलहाल प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन उसके पहले ही वकीलों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। यहां अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में शुक्रवार को सभी वकील कार्य से विरत रहे। इंदौर जिला अदालत के बाहर एकत्र हुए वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की। हड़ताल कर रहे वकीलों ने अधिवक्ता अधिनियम में किए जा रहे संशोधन को काला कानून बताया है और केंद्र से इसे वापस लेने की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *