BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 07:19 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

प्रियंका गांधी के संसद में आने से आएगा भारतीय राजनीति में बदलाव : राजीव शुक्ला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 नवंबर 2024, 2:39 PM IST
प्रियंका गांधी के संसद में आने से आएगा भारतीय राजनीति में बदलाव : राजीव शुक्ला
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने प्रियंका गांधी के लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने माना कि राजनीतिक दृष्टि से ये अहम है।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हैं और आज उन्होंने लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ भी ली है, उनके संसद में आने से भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा।”

बता दें, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “भारत के पाकिस्तान दौरे को लेकर अभी आईसीसी के साथ बात चल रही है।”

इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, “पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसमें हम अपना पक्ष पहले ही साफ कर चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बीसीसीआई का नियम स्पष्ट है। जो केंद्र सरकार की नीति है, हम उसका पालन करेंगे। हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और हमने यह बात आईसीसी के सामने भी रख दी है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *