BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 04:27 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

बजिंदर सिंह को उम्रकैद, स्वाति मालीवाल ने फैसले का किया स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2025, 11:27 PM IST
बजिंदर सिंह को उम्रकैद, स्वाति मालीवाल ने फैसले का किया स्वागत
Read Time:4 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। मोहाली की पॉक्सो कोर्ट ने स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बजिंदर सिंह को यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा का स्वागत करती हूं। बजिंदर सिंह झूठा और पाखंडी आदमी है। इसने अपने पाखंड के चलते पिछले कई सालों में कई कनवर्जन भी किए हैं। कभी ये किसी मरे हुए इंसान को जिंदा करने का नाटक करता है, कभी ये किसी विकलांग को ठीक कर देने का पाखंड रचता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती है कि बजिंदर सिंह को पिछले कई सालों से पंजाब सरकार संरक्षण क्यों दे रही है। बजिंदर सिंह को सरकार ने हाई सिक्योरिटी भी दे रखी है। आशा करती हूं कि इस मामले में जांच अब और तेज होगी।

वहीं, बजिंदर के वकील एचएस धनोआ ने कहा कि कोर्ट की तरफ से उम्रकैद की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाया है। हमारी तरफ से मांग की गई थी कि कम से कम सजा दी जाए। हमने कहा था कि बजिंदर के 3 छोटे बच्चे हैं, पत्नी बीमार हैं। इस मामले में जल्द ही हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

बता दें कि मोहाली की पॉक्सो कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया। कोर्ट ने पिछले हफ्ते बजिंदर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), धारा 323 ( चोट पहुंचाने) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी करार दिया था। हरियाणा के यमुनानगर निवासी और जालंधर स्थित ‘चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के संस्थापक बजिंदर सिंह खुद को ईसा मसीह का दूत बताता है और चमत्कारिक इलाज का दावा करता है। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह मरीजों को ठीक करता दिखाई देता है।

बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली और न्याय मिलने पर खुशी जताई। पीड़िता ने कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं मोहाली कोर्ट के जज, वकीलों, मीडिया और इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं। मुझे आज इंसाफ मिला है।”

पीड़िता के पति ने कहा, “बजिंदर एक आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। सजा सुनाते समय उसके आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखा गया। हमें न्याय प्रणाली पर भरोसा था और आज वह पूरा हुआ। कोर्ट ने इस मामले में 5 अन्य लोगों को बरी किया है, जिन्होंने 7 साल तक सजा भुगती। हम इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। लिखित फैसले में यह देखना होगा कि क्या जज उसे ‘हैबिचुअल क्रिमिनल’ घोषित करते हैं।”

पीड़िता के वकील अनिल कुमार सागर ने कहा कि बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा मिली है, यानी उसे अपनी आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा। अदालत ने साबित कर दिया है कि सर्वोच्च शक्ति न्यायपालिका के पास है। जो गलत करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *