BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:25 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 4:38 PM IST
बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वरधाम में महाशिवरात्रि पर गरीब बेटियों के लिए विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपए दिए जाएंगे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित निर्धन बालिकाओं के विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी जोड़ों के लिए उपहार लेकर आईं।

इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी जोड़ों को राज्य सरकार की योजना के अनुसार 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस विवाह समारोह में कई संदेश छिपे हुए हैं, जो आज की दृष्टि से भी हम सभी के लिए उपयोगी हैं। यह ऐसा समारोह है, जो जाति विषमताओं के खिलाफ लड़ने के साहस और संघर्ष को दर्शाता है, धाम में मौजूद लोग इसके साक्षी बने।

उन्होंने कहा कि यहां 251 घोड़ों पर दूल्हे आए हैं। यह सामाजिक सद्भाव का उदाहरण बना है, क्योंकि घोड़े पर बैठने को लेकर कई तरह की बातें आती रही हैं। इस आयोजन के शुरू होने की कहानी भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताई। उन्होंने बताया कि अपनी बहन की शादी के दौरान उन्होंने किस तरह की समस्याओं का सामना किया था, तभी उन्होंने प्रण कर लिया था कि जब सामर्थ्यवान बनेंगे तो निर्धन कन्याओं की शादी कराएंगे। अब उसी के तहत यह समारोह सात साल से आयोजित कर रहे हैं।

दूसरी तरफ पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के मंदिरों और मठों की दान पेटियों को गरीब बेटियों के लिए खोलने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा हो जाता है तो भारत को विश्व गुरु बनने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने अपनी बहन की शादी में आई दिक्कत का जिक्र करते हुए बताया कि जब बहन की शादी की, उस दौरान उन्हें कर्ज लेना पड़ा, भंडारे का इंतजाम मुश्किल हुआ, तभी तय किया कि जैसे हमें अपनी बहन के विवाह के लिए इतना परेशान और निराश होना पड़ रहा है, वैसा भारत के किसी अन्य भाई को परेशान न होना पड़े। भगवान ने सामर्थ्यवान बनाया तो यह कार्यक्रम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस विवाह समारोह के लिए बेटियों का चयन एक प्रक्रिया के तहत समिति के लोग करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री आगे बोले कि जब बेटियां यहां से विदा होती हैं तो मन प्रसन्नता से भर जाता है। पिछले सात साल से यहां निर्धन बेटियों के विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार कैंसर अस्पताल का शिलान्यास हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *