BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 मार्च 2025 01:48 AM
  • 26.76°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट, 10 प्वाइंट्स में जानें किसे मिला क्या?
  2. लालू यादव की ‘इफ्तार पार्टी’ से कांग्रेस नेता नदारद, जेडीयू ने कहा- उनके कर्मों में कोई भागीदार नहीं बनना चाहता
  3. दिल्ली के बजट में कुल व्यय 31.5 प्रतिशत बढ़ा, पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हुआ
  4. दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
  5. 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन? सीएम फडणवीस ने किया खुलासा
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
  7. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  8. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  9. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  10. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  11. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  12. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  13. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  14. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  15. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत

बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:33 AM IST
बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

मुजफ्फरपुर। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शनिवार को ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम बिहार दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर शुभकामना देने के दौरान कई नेताओं ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की बात बताई है। इसमें कोई शक नहीं कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन वर्तमान मुश्किल में है।

उन्होंने कहा, “कल ही पंजाब में बिहार के छात्रों की पिटाई की गई। वर्तमान को सुंदर किए बिना हमारा भविष्य सुंदर नहीं हो सकता है। यह यात्रा बिहार के भविष्य को सुंदर बनाने की है। बिहार के वर्तमान को बेहतर बनाने के लिए है।”

इस यात्रा को विद्यार्थियों और नौजवानों की यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत भितिहरवा से हुई है। यह यात्रा जिस जिले में पहुंच रही है, वहां के लोग अपनी समस्या उठा रहे हैं। यहां एक तो समय पर परीक्षा नहीं होती और होती भी है तो पेपर लीक हो जाता है।

उन्होंने कहा कि आज यहां हम ऑटो चालक की समस्याओं को उठा रहे हैं। आज यहां महिला ऑटो चालकों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि उनकी यह पदयात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि पीड़ित युवाओं को संघर्ष का मंच उपलब्ध कराना है। उनकी आवाज से हम अपनी आवाज मिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने इस यात्रा पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि यह देश यात्राओं का देश है। यहां यात्राएं होती रही हैं। इस देश की परंपरा यात्राओं की रही है। इस यात्रा का चुनाव से मात्र यह संबंध है कि चुनावी चर्चा हो तो सभी दलों से यह सवाल पूछा जाए कि उनके घोषणा पत्र में पलायन और रोजगार मुद्दा है या नहीं। बिहार में आज भी अस्पताल की समस्या है। अस्पताल में इलाज नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति की पार्टी नहीं है। सवाल संघर्ष और मुद्दे का है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *