BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 11:08 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

बिहार के जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:23 PM IST
बिहार के जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

जमुई। बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को लेकर संबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वहीं, इंटरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच बढ़े तनाव के बाद एहतियातन यह फैसला लिया है।

पूरा मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में स्थित एक शिव मंदिर के समीप का है। यहां एक हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं का आरोप है कि जब वे शाम को वापस लौट रहे थे तो बलियाडीह गांव के बीच में पहुंचते ही उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत एक समुदाय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस आने के क्रम में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे से हमला किया गया। इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार एवं अन्य दो जख्मी हुए तथा इनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

इस संबंध में झाझा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 41 लोगों को नामजद एवं 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। झाझा एवं जमुई में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक भी की गई है। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है तथा संबंधित इलाकों में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं तथा संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, आमजनों से शांति बनाए रखने एवं अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *