BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 07:24 AM
  • 31.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार, सामाजिक उत्थान के लिए किया काम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 8:37 PM IST
बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार, सामाजिक उत्थान के लिए किया काम
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश ने अपने सामाजिक कार्यों से बिहार का मान बढ़ा दिया है। आरा के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी डॉ.भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी गई है।

आरा के दैनिक अखबार के पत्रकार भीम सिंह भावेश के लिए ये अहम उपलब्धि है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में गणमान्य व्यक्ति के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला तो विश्वास नहीं कर पाए।

उन्होंने बताया कि फोन के माध्यम से कई लोगों ने पद्मश्री पुरस्कार की जानकारी दी। उसके बाद शाम में मुझे गृह मंत्रालय के द्वारा जानकारी दी गई कि पद्म श्री पुरस्कार के लिए आपके नाम की घोषणा हुई है। ये अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताता हूं।

उन्होंने मेरे छोटे से प्रयास को इतने बड़े मुकाम तक लाया। मुसहर समाज के लिए हम काम करते थे आगे भी करते रहेंगे। मैंने नहीं सोचा था कि सरकार के द्वारा इतना बड़ा पुरस्कार हमें मिलेगा। जब पद्मश्री मिलने की जानकारी मिली तो हमें विश्वास नही हुआ।

भीम सिंह का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। पीएम ने 110 वें एपिसोड में भीम सिंह भावेश की विशेष चर्चा करते हुए कहा था कि बिहार के भोजपुर में भीम सिंह भावेश ने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के लिए बहुत काम किया है।

आपको बता दें कि भीम सिंह भावेश अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में करा चुके हैं और एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है। इनके स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से अब तक सवा सौ से अधिक बच्चे एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति) का वजीफा पा रहे हैं। इनके प्रयास से ही करीब सौ अनाथ बच्चे-बच्चियों को परवरिश का लाभ भी मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *