BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 08:11 AM
  • 32.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 11:52 PM IST
बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य देश का सबसे युवा प्रदेश है, यहां सबसे ज्यादा युवा रहते हैं, इसलिए अब यहां “टायर्ड और रिटायर्ड” मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना में आयोजित युवा चौपाल को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार थोड़े दिन और रहेगी, तो पूरे बिहार को बीमार कर देगी। उन्होंने कहा, “सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, सीएम थका-हारा है। हर एक व्यक्ति को 10-10 वोट का इंतजाम करना होगा। यहां से यही संकल्प लेकर जाइए।”

उन्होंने कहा कि अब हमें निकम्मी सरकार नहीं चाहिए। रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है। क्या आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? अब समय आ गया है कि हमें बिहार को नई गाड़ी से आगे ले जाना है, “खटारा गाड़ी” से नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “25 साल वालों, क्या आपको 75 साल का सीएम चाहिए? बिहार में 25 साल की आबादी के लोगों की संख्या 58 फीसदी है।”

उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री से कोई पूछे कि अपने सभी मंत्रियों का नाम बताइए, तो वह नहीं बता पाएंगे। दो उपमुख्यमंत्री हैं, एक “लाउड माउथ” और एक “फाउल माउथ”। मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्रियों का नाम भी नहीं जानते हैं। जब तक उन्हें लिखकर नहीं दिया जाए, नाम नहीं बता पाएंगे। नीतीश कुमार को बिहार ने 20 साल दिया, इन्होंने दो पीढ़ियों को बर्बाद किया है।

उन्होंने घोषणा की कि जब बिहार में राजद की सरकार आएगी तो प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का पैसा नहीं लगेगा, बल्कि परीक्षा केंद्र तक आने और जाने का किराया भी सरकार की ओर से दिया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में “रिटायर्ड अधिकारियों के साथ खटारा मुख्यमंत्री” हैं। इनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, “कल नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। नीतीश कुमार क्या कहते हैं, यह भूल जाइए। लेकिन, नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि उनसे पहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने जा चुके हैं। लालू यादव ने कई प्रधानमंत्री बनाए हैं। मैंने ही उन्हें (नीतीश कुमार) दो बार मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *