BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 08:28 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 2:20 PM IST
बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। यह बैठक 26 तारीख को शाम 7 बजे आयोजित की जाएगी। भाजपा नेता संजय जायसवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान बिहार चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

माना जा रहा है कि भाजपा के प्रमुख नेता इस बैठक के माध्यम से चुनावी दिशा-निर्देश देंगे और बिहार में एनडीए के चुनावी प्रचार को गति देने की योजना बनाएंगे। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सभी की नजर अब इस बैठक पर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं, जो आगामी बिहार चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर नेता तैयारी में जुट गए हैं। एनडीए का कहना है कि इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ा जाएगा। हाल ही में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और जाहिर है कि हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसलिए किसी को मन में कोई शंका नहीं रखनी चाहिए।

इससे पहले भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समय में बिहार पुनः वापस तरक्की के रास्ते पर है और जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग मिल रहा है, मुझे उम्मीद है कि बिहार जल्द ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

भाजपा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 1990 से 2005 तक एक ऐसा शासन आया, जिसने बिहार को 1947 की स्थिति में पहुंचाने का काम किया। बिहार पहले केवल हत्या और अपहरण के लिए ही जाना जाता था, लेकिन आज बिहार बदल चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *