BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:53 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

बिहार : महागठबंधन की बैठक में समन्वय समिति बनाने का निर्णय, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अप्रैल 2025, 11:44 PM IST
बिहार : महागठबंधन की बैठक में समन्वय समिति बनाने का निर्णय, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी ‘महागठबंधन’ अब चुनावी मोड में आ चुका है। राजधानी पटना में गुरुवार को गठबंधन की पहली औपचारिक बैठक हुई जिसमें सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए। इसमें चुनाव की तैयारियों के लिए एक समन्वय समिति बनाने का फैसला किया गया, जिसका नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे।

बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने हिस्सा लिया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। सर्वसम्मति से एक समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इसका नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक के बाद एक साझा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी विषयों पर बातचीत हुई। चुनाव में प्रचार की रणनीति, न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने, साझा घोषणा पत्र तैयार करने, अलग-अलग पार्टियों के संगठनों के बीच प्रदेश स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर समन्वय बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में मतदाता सूची को लेकर भी विशेष रूप से बातचीत हुई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘महागठबंधन’ की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की। इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी बात की गई।

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष का संघर्ष जारी है। सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता आज 20 साल पहले की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘महागठबंधन’ अटूट है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *