BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:25 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

बिहार विधानसभा में अपराध को लेकर विपक्ष का जमकर हंगामा, राजद ने कहा – बिहार में कानून का राज समाप्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 5:17 PM IST
बिहार विधानसभा में अपराध को लेकर विपक्ष का जमकर हंगामा, राजद ने कहा – बिहार में कानून का राज समाप्त
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही होली पर्व के बाद सोमवार को शुरू हुई। बजट सत्र के 10वें दिन भी विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष ने प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में तेजी का आरोप लगाते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले परिसर में और कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर हंगामा किया।

विपक्ष के सदस्य तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और परिसर में जमकर नारेबाजी की। होली के दौरान मुंगेर में दारोगा की हत्या, अररिया में दारोगा की हत्या सहित कुछ अन्य जगहों पर पुलिस वालों पर हमले की घटना को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष का आक्रामक रुख दिखा।

राजद के विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में खून की होली हुई। यहां कानून का राज कहने को है। भाजपा के लोग उन्मादी बात करते हैं। सत्ता में बैठे लोग ही अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि होली के दौरान मुंगेर में दारोगा की हत्या, अररिया में दारोगा की हत्या, कई स्थानों पर पुलिस वालों पर हमला। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की क्या स्थिति है। अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम देकर घूम रहे हैं। यहां सही अर्थों में सरकार नाम की चीज नहीं है। कानून का राज समाप्त हो गया है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव इस दौरान विपक्षी सदस्यों को अपने स्थान पर बैठने को लेकर आग्रह करते रहे लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा। विपक्षी विधायकों ने प्लेकार्ड लेकर वेल में प्रवेश किया, जिन्हें मार्शल्स ने छीन लिया। हालांकि इस दौरान प्रश्नकाल चलता रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *