BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 08:54 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

बेंगलुरु भगदड़ लापरवाही का परिणाम, कांग्रेस सरकार की विफलता : संजय निरुपम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जून 2025, 9:52 PM IST
बेंगलुरु भगदड़ लापरवाही का परिणाम, कांग्रेस सरकार की विफलता : संजय निरुपम
Read Time:4 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को कांग्रेस सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि आरसीबी की जीत का राजनीतिक लाभ लेने के लिए सरकार ने जल्दबाजी में जश्न का आयोजन किया, लेकिन सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी की। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई, यह गंभीर लापरवाही का परिणाम है।

संजय निरुपम ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि सरकार ने दिखावे के लिए कुछ अधिकारियों को निलंबित किया और एफआईआर दर्ज की, लेकिन असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की गई है। मेरा मानना है कि कांग्रेस सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पीड़ितों के साथ न्याय होना चाहिए।

मीठी नदी की सफाई के नाम पर हुए कथित घोटाले पर निरुपम ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा। संजय निरुपम ने कहा कि मीठी नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद किए गए हैं। वर्षों तक मातोश्री के राज में यह भ्रष्टाचार चलता रहा। हाल ही में आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने पकड़ा है, जो सफाई में लगी मशीनों की सप्लाई करने वाली कंपनियों और दलालों से जुड़ा था। ईडी इस पूरे घोटाले की जांच कर रही है और संभव है कि आने वाले दिनों में इसकी आंच आदित्य ठाकरे तक भी पहुंचे। अब यह घोटाला केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि गंभीर आर्थिक अपराध का मामला बन गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयान का समर्थन करते हुए निरुपम ने पाकिस्तान की भारत विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। संजय निरुपम ने कहा कि पाकिस्तान शुरू से ही भारत विरोधी चाल चलता आया है। वह आतंकवादियों को फंडिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराकर भारत के खिलाफ साजिश रचता है। यह उसका दोहरा चरित्र है, जिसे अब पूरी दुनिया पहचान चुकी है। पाकिस्तान भारत को बदनाम कर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर कोई भारतीय पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाता है, तो वह निंदनीय है। देश को एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि अब समय आ गया है कि उसे करारा जवाब दिया जाए।

बकरीद के अवसर पर निरुपम ने सौहार्द और शांति का संदेश दिया। संजय निरुपम ने कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द और शांति का प्रतीक होना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई लोग सार्वजनिक स्थानों पर मांस या शराब का प्रदर्शन कर युवाओं की भावनाएं आहत करते हैं, जो गलत है। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। त्योहार का सम्मान करते हुए ऐसा कोई काम न हो जिससे समाज में तनाव फैले। सभी को मिलकर सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *