BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 09:12 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 4:48 PM IST
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

एक्टर सैफ अली खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के घर पर ये हमला हुआ। चोर ने एक्टर सैफ अली खान पर धारदार चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए। हालांकि राहत की बात है कि उनके चोट गंभीर नहीं हैं, उनकी पीठ पर चाकू लगने की बात कही जा रही है। सैफ अली खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसके मुताबिक उन पर हमला हुआ जिसका एक्टर ने डट कर हीरो की तरह मुकाबला किया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके घर और आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की इसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया।

मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सैफ को घटना के बाद लीलावती में को इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं उसके बाद आरोपियों की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है। उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं। ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई भी हुई। बांद्रा पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *