BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 10:32 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नीति आयोग की बैठक में झारखंड के सीएम सोरेन ने खनन कंपनियों के पास 1 लाख 40 हजार करोड़ के बकाए का मुद्दा उठाया
  2. सुरकुट पर्वत पर है 51 शक्ति पीठों में पहला शक्तिपीठ, जहां गिरा था माता सती का सिर, देवराज इंद्र ने की थी तपस्या
  3. सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया
  4. आतंकियों का कोई मजहब नहीं, आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई हो : इंद्रेश कुमार
  5. राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
  6. जयशंकर ने जर्मनी में कहा, ‘भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा’, संदीप दीक्षित बोले ‘हम समर्थन करते हैं’
  7. जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : पीएम मोदी
  8. पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
  9. राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं, वो सीखने की भी कोशिश नहीं करते : चंद्रशेखर बावनकुले
  10. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  11. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  12. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  13. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  15. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर

भाजपा बताए रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? : सौरभ भारद्वाज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 नवंबर 2024, 10:23 PM IST
भाजपा बताए रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? : सौरभ भारद्वाज
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा नेता बताएं कि रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं क्योंकि देश की सीमा पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि ‘आप’ सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। इस पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अखबारों में जिन गैंगस्टर के नाम रोज छपते हैं, जिनका नाम अरविंद केजरीवाल ने लिया है, उसमें से कौन बांग्लादेशी-रोहिंग्या हैं, वह उसकी लिस्ट दें। अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी गैंगस्टर हैं, तो विजेंद्र गुप्ता को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। दिल्ली की कानून-व्यवस्था और देश की सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में देश में इस तरीके के लोग कैसे घुस जा रहे हैं।”

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी वोट के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को पनाह दे रही है। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, “वह बताएं कि बांग्लादेशी हवा में उड़कर आ रहे हैं क्या? या उनके लोग बार्डर पर पैसे खाकर बैठे हैं? उनको बताना चाहिए कि बांग्लादेश और म्यांमार से रोहिंग्या सीधे दिल्ली के अंदर कैसे आ रहे हैं।”

बस मार्शलों के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में लाखों गरीब लोगों को नौकरी से निकला है। भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है।

दिल्ली विधानसभा की शुक्रवार को हुई बैठक में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *