BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:53 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एरो इंडिया 2025 में एचटीटी-40 पर भरी उड़ान, साझा किया अनुभव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 9:50 PM IST
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एरो इंडिया 2025 में एचटीटी-40 पर भरी उड़ान, साझा किया अनुभव
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरू। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को एरो इंडिया 2025 के आयोजन में हिस्सा लिया और भारतीय स्वदेशी बेसिक ट्रेनर विमान एचटीटी-40 पर उड़ान भरी। सूर्या ने इसे एक शानदार अनुभव बताया।

भाजपा सांसद ने कहा कि 2014 के बाद इस विमान को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा सरकार के प्रोत्साहन से पुनर्जीवित किया गया है।

तेजस्वी सूर्या ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह सच में बहुत अच्छा अनुभव था। एचटीटी-40 भारत में तैयार हुआ सबसे एडवांस ट्रेनर जेट है। हमारे देश के सभी पायलटों को इसी विमान में ट्रेनिंग दी जाती है। इसे भारत के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि साल 2012 में यूपीए सरकार के दौरान इस विमान को प्रोत्साहित करने के बजाय स्विट्जरलैंड की कंपनी पिलाटिस से 3 हजार करोड़ रुपये खर्च करके विमान खरीदे गए थे। इसमें 400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था। बाद में इसकी सीबीआई जांच हुई और फिर पिलाटिस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया था।

सूर्या ने आगे कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद और रक्षा मंत्री के रूप में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में एचएएल को पर्याप्त फंडिंग और प्रोत्साहन मिला। इसके परिणामस्वरूप, सिर्फ 40 महीनों में भारतीय वैज्ञानिकों ने एचटीटी-40 को पूरा किया, जो आज भारत के सबसे आधुनिक ट्रेनर जेट्स में से एक है।

एयरो इंडिया 2025 का आयोजन 14 फरवरी तक किया जाएगा। एयरो इंडिया एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन के रूप में विकसित हो चुका है, जो न केवल एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति पर प्रकाश डालता है, बल्कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के बीच रणनीतिक बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भी कार्य करता है। यह शो देश की एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *