BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:33 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

भूकंप से सहमे लोग बोले, ‘ जैसे ट्रेन का डिब्बा हिलता है, ठीक वैसे हिल रहे थे मकान’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:15 AM IST
भूकंप से सहमे लोग बोले, ‘ जैसे ट्रेन का डिब्बा हिलता है, ठीक वैसे हिल रहे थे मकान’
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आए भूकंप के झटकों को लेकर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद वो अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान में आ गए। यह काफी डरावना था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले अजय कुमार भूकंप ने बताया कि यह भूकंप 5:36 मिनट पर आया। जिस तरह से ट्रेन का डिब्बा हिलता है, ठीक उसी प्रकार से हमारा पूरा मकान हिल गया, हमारी पूरी छत हिल गई। एक पल के लिए हम और हमारा पूरा परिवार घबरा गए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद हमारे बच्चे उठकर बैठ गए।

लोग बोले, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद हमारे बच्चे काफी घबरा गए। इसके बाद हम सभी घर से बाहर निकल गए। केवल हम ही नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनी बाहर आ गई। सभी एक दूसरे से यह कहती हुई दिख रही थी कि भूकंप आया है। एक पल के लिए ऐसा लगा कि जैसे सारी चीजें एक स्थान से उठकर दूसरे स्थान पर आ रही हो।

वहीं, एक अन्य शख्स ने बताया कि यह भूकंप करीब 5: 36 मिनट पर आया था। काफी तेज था। हम सभी काफी डर गए। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग बाहर आ गए। एक पल तो समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा है। बिस्तर से उठे भर थे कि सब हिलता हुआ महसूस हुआ। कुछ आवाज सी भी आई और फिर कंफर्म हो गया कि ये भूकंप ही है।

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *