BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 08:44 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन, देश-विदेश से शामिल हुई महिलाओं ने की तारीफ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 8:42 PM IST
मध्य प्रदेश के छतरपुर में कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन, देश-विदेश से शामिल हुई महिलाओं ने की तारीफ
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को गरीब बेटियों के लिए कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 251 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हुए।

कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुईं विमला शर्मा ने बीएनटी न्यूज़ को बताया कि वह लंदन से सिर्फ इस कार्यक्रम में शामिल होने आईं। उन्होंने कहा कि गुरुजी को देखकर अच्छा लगा, हमें खुशी है कि वह इतना अच्छा काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिक्किम से आई जूही ने कहा कि यहां आकर वह बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं और मेरे माता-पिता यहां हैं और हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं कि गुरुजी ने ऐसी व्यवस्था की। हम उनके बहुत आभारी हैं।”

नेपाल की सुनीता शर्मा ने कन्या विवाह महोत्सव की तारीफ की। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए थे और आज राष्ट्रपति आई हैं। गुरुजी ने कन्याओं के लिए जो काम किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

मेकअप आर्टिस्ट शालू सिंह ने बताया, “मैंने आज यहां कन्याओं का मेकअप किया है। मुझे इस कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा है। आज जिन कन्याओं का विवाह हुआ है, उनमें से कई लड़कियों के माता-पिता नहीं हैं और उनके माता-पिता की जिम्मेदारी आज गुरुजी निभा रहे हैं।”

पूजा त्रिपाठी ने कहा कि आज गुरुजी कन्याओं का विवाह करा रहे हैं, जो एक सराहनीय काम है। एक दिन पहले पीएम मोदी यहां आए थे और आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी यहां आई हैं। यहां का माहौल काफी अच्छा है।

कन्या विवाह महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। यहां 251 घोड़ों पर दूल्हे आए हैं। यह सामाजिक सद्भाव का उदाहरण बना है, क्योंकि घोड़े पर बैठने को लेकर कई तरह की बातें आती रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *