BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:44 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुलाई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के रोडमैप पर होगी चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:15 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुलाई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के रोडमैप पर होगी चर्चा
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बुधवार सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय इंदिरा भवन में पदाधिकारियों के साथ भविष्य की रणनीति को लेकर गहन मंत्रणा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खड़गे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि संगठनात्मक बदलावों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस की यहां पर स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। बिहार में एनडीए, केरल में एलडीएफ और पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में है।

पार्टी इस समय अपनी रणनीति को नए सिरे से गढ़ने में जुटी है, खासकर उन राज्यों में जहां उसे हाल ही में चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए नए अभियानों पर मंथन किया जाएगा। पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने की योजना पर चर्चा कर सकती है।

इसके बाद, 22 फरवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय बिहार दौरे पर बक्सर जा सकते हैं। यह दौरा सिर्फ एक आम सभा नहीं होगी, बल्कि इसे चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस यात्रा को कांग्रेस की नई रणनीति और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है। खड़गे के संभावित आगमन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए कृष्णा अल्लवारू भी 20 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद अल्लवारू पहली बार बिहार आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *