BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 04:27 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 9:21 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन आयोजित किया गया है।

इस अधिवेशन के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मसौदा समिति का गठन किया है।

इस समिति का संयोजक रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया है, जबकि जयराम रमेश, तारिक अनवर, दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रजनी पाटिल, पी.एल. पूनिया, बी.के. हरिप्रसाद, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, विजय वडेट्टीवार, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, बेनी बेहनन और विक्रांत भूरिया इस समिति के अन्य सदस्य बनाए गए हैं।

यह जानकारी कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर सामने आई है। यह समिति आगामी बैठक के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रस्तावों को तैयार करने का कार्य करेगी।

अहमदाबाद में होने वाली यह बैठक कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस इस बैठक के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की योजना बना रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दे, आगामी चुनावों की तैयारियां और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रमुख एजेंडा हो सकती है।

इस बैठक में देशभर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

अधिवेशन सत्र की शुरुआत 5 अप्रैल को विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष भाग लेंगे। इसमें सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *