BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:25 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 12:10 PM IST
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस
Read Time:3 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को गांधी घाट में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बापू का पढ़ाया पाठ हमेशा हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता रहेगा।

इस मौके पर राज्यपाल ने बापू की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।

इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत, उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट सरतकुमार द्विवेदी, बैरकपुर के पुलिस आयुक्त आलोक राजौरी, बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान के बारे में बताया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह दिन बहुत खास है। आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का है।”

उन्होंने कहा, “इस दिन हमें यह याद रखना चाहिए कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमेशा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं। जैसा कि उन्होंने कहा था, मृत्यु का समय जीवन के समय से ज्यादा शक्तिशाली होता है। गांधी मृत्यु के बाद भी शक्तिशाली हुए हैं। हम सभी उनसे प्रेरणा लेते हैं और उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं। हम राष्ट्रपिता के ऋणी हैं।”

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा कि पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं। महात्मा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आजादी के आंदोलन को मजबूती दी। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में उनके विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *