BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:51 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव-आगजनी, कर्फ्यू लगाया गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2025, 12:35 PM IST
महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव-आगजनी, कर्फ्यू लगाया गया
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित पलाधी गांव में बीती रात दो गुटों के बीच टकराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह विवाद वाहन के हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ।

कथित तौर पर विवाद तब शुरू हुआ जब शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन चालक ने हॉर्न बजाया, जिससे लोग नाराज हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कहासुनी मंगलवार साढ़े नौ बजे के यह विवाद मारपीट में बदल गया और जल्द ही इसने पथराव और आगजनी का रूप ले लिया। गुस्साई भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया।

घटना के बाद जलगांव के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

जलगांव एएसपी कविता नेरकर ने बताया कि गांव में अब किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा ना हो इसके लिए बुधवार शाम तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही गांववालों से अपील की गई कि कोई भी कानून के खिलाफ ना जाए। अगर कोई भी कानून के खिलाफ गया, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। पुलिस की तरफ से हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी जा रही है। इस मामले में अब तक 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले परभणी शहर में भी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने रखी संविधान की प्रति फाड़े जाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी। सभी दुकानों पर पथराव किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *